इटारसी| पथरौटा में घर के सामने अरुण कलोशिया की बिना नंबर की मोटरसाइकल चोरी हो गई। घटना 12 अप्रैल की शाम सवा 7 बजे की है। बाइक नहीं मिलने के छह दिन बाद पथरौटा पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज की। बाइक की कीमत 45 हजार रुपए थी। एक हफ्ते बाद भी बाइक का पता नहीं चला है।