6 बच्चों के पिता ने युवती से शादी की फिर Rs. 10 हजार में बेच दिया
आदिवासी आदिवासी युवती के साथ दो युवकों ने झांसा देकर अलग-अलग शादी की। युवती की पहली शादी तुड़वाकर दूसरे युवक को बेचा व शादी करा दी। आरोपियों ने शादी कराने, तुड़वाने व दूसरी शादी कराने की विधिवत कागजों पर लिखा-पढ़ी भी कराई। युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए। पुलिस ने झांसा देने वाले दोनों दूल्हों सहित आठ आरोपियों पर आईपीसी की 11 धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। तवानगर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह चौहान ने बताया आरोपियों में एक ही परिवार के दंपती सहित 7 सदस्य व दूसरे गांव का सदस्य शामिल है। युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अत्तर परते, अजय सिसोदिया व षडयंत्र में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पति-प|ी सहित इन आरोपियों पर केस दर्ज
पुलिस ने बताया अत्तर परते की प|ी कमलाबाई, हरिओम परते, पुनीत परते, प्रदीप राठौर, आनंद परते और राजकुमार परते सभी निवासी खापा हैं। अत्तर परते और कमलाबाई दोनों पति-प|ी हैं। इनके 6 बच्चे हैं।