स्व. गोपीचंद अग्रवाल की स्मृति में आई चेकअप कैंप
इटारसी| सेलम मद्रास के वासन आई हॉस्पिटल के प्रख्यात नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. रवींद्र प्रसाद स्वर्गीय गोपीचंद जी अग्रवाल की स्मृति में पुन: आंखों के नेत्र परीक्षण एवं आंखों की समस्त गंभीर बीमारियों की मुफ्त जांच एवं ईलाज हेतु 19 अप्रैल दिन गुरुवार को प्रात: 11 बजे से सायं 4 बजे तक मरीजों ाके आंखों की सघन जांच करेंगे। श्री अग्रवाल पब्लिक स्कूल भारत टाकीज के पीछे आपके सहयोग से यह नेत्ररोग कैंप अग्रवाल पब्लिक स्कूल में लगाया जा रहा है। श्री अशोक अग्रवाल ने मरीज से कहा है कि वे अपना गरीबी रेखा का कार्ड अवश्य लाएं। सक्षम व्यक्तियों के द्वारा 100 रुपए सहयोग रािश दवाईयों के वितरण हेतु ली जाएगी। डॉ. रवीन्द्र प्रसाद के द्वारा लगभग 35000 ऑपरेशन किए जा चुके हैं। आप सेवा भावना से ओतप्रोत होकर स्वर्गीय गोपीचंद अग्रवाल की स्मृति में पुन: आंखों के मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कैंप में आ रहे हैं। इसलिए अधिक से अिधक मरीज इसका लाभ लें। पहले के कैंप में आए मरीज आंखों की पुन: जांच हेतु आएं ऐसा अनुरोध है।