पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हॉलिडे एक्सप्रेस का इंजन फेल, यात्रियों ने स्टेशन प्रबंधक, डिप्टी एसएस को घेरा

हॉलिडे एक्सप्रेस का इंजन फेल, यात्रियों ने स्टेशन प्रबंधक, डिप्टी एसएस को घेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यात्रियों ने लगाए नारे, ढ़ाई घंटे इटारसी में भी लेट

इटारसी| कोयम्बत्तूर से चलकर जबलपुर जा रही हॉलिडे एक्सप्रेस का डीजल इंजन बुधवार को तकनीकी खराबी से फेल हो गया। इससे ट्रेन एक घंटे तक बंगलिया आउटर पर खड़ी रही। इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर ट्रेन को स्टेशन पर लाया गया।

ट्रेन के लेट होने व गर्मी से परेशान यात्रियों को गुस्सा फूट पड़ा। नाराज यात्रियों ने डिप्टी एसएस सुरेश मौर्य को घेर लिया। ट्रेन में सवार 30 से ज्यादा यात्री प्लेटफार्म नंबर 4 पर नारेबाजी कर गुस्सा उतारने लगे। बार-बार समझाने के बाद भी यात्री दूसरी ट्रेन में बैठाने, ट्रेन को जल्दी रवाना करने और दूसरी ट्रेन के रिजर्वेशन टिकट में हुए नुकसान की राशि लौटाने की मांग पर अड़ गए। समझाने के बाद दूसरा डीजल इंजन लगाकर शाम 4:46 बजे ट्रेन को जबलपुर रवाना किया गया।

इंजन में खराबी व हंगामे से दो ट्रेन हुईं प्रभावित

हॉलिडे एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी व यात्रियों के हंगामे के कारण दो ट्रेन प्रभावित हुई। जिन्हें आउटर पर खड़ा रखा गया। इसमें 01087 एलटीटी- मंडुवाडीह जनसाधारण विशेष एक्सप्रेस, 12295 बैंगलुरु -दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस 50 मिनट लेट हुई।

खबरें और भी हैं...