खेड़ा और सनखेड़ा से शराब के 37 क्वार्टर जब्त
पुलिस ने खेड़ा क्षेत्र के सूरज यादव काे गिरफ्तार कर देसी शराब के 20 क्वार्टर बरामद किए। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक शराब के क्वार्टर सप्लाई हो रहे हैं। दोनों स्थलों से पुलिस ने अवैध शराब बरामद की। इटारसी से होशंगाबाद तक शराब का अवैध परिवहन हो रहा है। धौंखेड़ा में सांवरिया फार्म हाउस के पास एक ऑटो रिक्शा में 10 पेटी शराब पकड़ाई थी। इसमें 500 देसी क्वार्टर रखे थे। पुलिस ने ऑटो (एमपी 05आर1393) भी जब्त किया। सनखेड़ा में रिपटा नदी के पास रामपुर पुलिस ने देसी शराब के 17 क्वार्टर बरामद किए। दिलीप पटेल पर आबकारी एक्ट का केस दर्ज किया।