पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिपं अध्यक्ष और सह. बैंक कर्मी के बेटे सहित 54 जोड़ों ने सम्मेलन में लिए 7 फेरे

जिपं अध्यक्ष और सह. बैंक कर्मी के बेटे सहित 54 जोड़ों ने सम्मेलन में लिए 7 फेरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौरिया कुर्मी समाज के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में बुधवार को कृषि उपज मंडी परिसर में 54 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। सम्मेलन की खास बात यह रही कि जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल के बेटे और जिला सहकारी बैंक के वरिष्ठ पर्यवेक्षक ब्रजमोहन चौरे के बेटे का विवाह भी आदर्श विवाह सम्मेलन में हुआ। कुर्मी समाज का यह नौवा विवाह सम्मेलन था। कृषि उपज मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से वर-वधु, उनके परिजन और सामाजिक बंधुओं का आना शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे 54 दूल्हों की बारात ढोल बाजे और डीजे के साथ निकली। दूल्हे कार में सवार थे। बारात मंडी प्रांगण के एक किलोमीटर क्षेत्र में भ्रमण कर विवाह स्थल पहुंची। समाज के वरिष्ठजनों ने अगवानी की। दोपहर 12 बजे वर-वधु का पाणिग्रहण संस्कार प्रारंभ हुआ। सभी नवयुगलों का विवाह समाज की परंपराओं के अनुसार हुआ। दोपहर ढाई बजे नवविवाहित जोड़ों की वरमाला हुई। संगठन की ओर से पांच आभूषण, कूलर और वाटरकेन उपहार में दिए। सम्मेलन में वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष की ओर से सभी जोड़ों को किचन सेट भेंट किए। कृषि उपज मंडी अध्यक्ष विक्रम तोमर, सचिव सुनील गौर ने भी वर-वधु को उपहार भेंट किए। जोड़ों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। शिर्डी तीर्थ यात्रा के लिए बारह जोड़ों को लाॅटरी से चयनित किया।

चौरिया कुर्मी समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन

सम्मेलन में ये हुए शामिल

नपा अध्यक्ष सुधा अग्रवाल, सांसद राव उदय प्रताप सिंह, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, आध्यात्मिक गुरु भैयाजी सरकार, पूर्वमंत्री विजय दुबे (काकूभाई), उपाध्यक्ष अरूण चौधरी, जनपद अध्यक्ष सरिता सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य बाबू चौधरी, कुर्मी क्षत्रिय समाज अध्यक्ष एनपी चिमानिया, प्रवक्ता गिरीश पटेल शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...