पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार युवक पकड़ाए जमानत पर छूटे, कार, 4 मोबाइल, ‌Rs.58 हजार जब्त

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार युवक पकड़ाए जमानत पर छूटे, कार, 4 मोबाइल, ‌Rs.58 हजार जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएल में हार-जीत पर सट्टा लगाने के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह सट्टा सीपीई गेट के आगे पथरौटा में नेशनल हाईवे पर चल रहा था। इस मामले में इटारसी के चार युवक पकड़ाए हैं जो क्रिकेट टीमों के हार-जीत पर दांव लगा रहे थे और दूसरों को भी सट्टा खिला रहे थे। आरोपी शैलेंद्र रघुवंशी, अमित नवलानी, पंकज बालानी व मनीष खिलवानी हैं। इनसे पुलिस ने चार मोबाइल फोन और 58 हजार रुपए बरामद किए। इनकी आई 20 कार एमपी 05 सीए 7375 जब्त कर ली। बुधवार रात साढ़े 12 बजे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। युवकों को जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस को सूचना मिली कि कार में बैठकर सट्टा खेल रहे हैं। उस समय मुंबई इंडियन व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू टीमें आईपीएल का मैच खेल रही थीं। इसी मैच पर प्रति पांच या छह ओवर पर उक्त युवक सट्टा खेल रहे थे और दूसरों का सट्टा बुक कर रहे थे। पुलिस ने पथरौटा जाकर देखा वहां हाईवे किनारे सिल्क सिल्वर रंग की कार खड़ी थी।



इसी कार में युवक आईपीएल पर सट्टा चला रहे थे। इस कार का नंबर आरटीओ होशंगाबाद में आकाश रतनानी के नाम रजिस्टर्ड है। कार व रुपए जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इटारसी. पुलिस की गिरफ्त में आए चार आरोपी।

खेत में चल रहा था जुआ

मालवीयगंज में सुरेश सैनी के खेत में बनी टपरिया में शाम पौने छह बजे जुए की फड़ पर पुलिस ने दबिश दी। यहां जुआ खेलते दो आरोपी राकेश और सुरेंद्र सोनी हाथ लगे। ताश के पत्ते और 3100 रुपए बरामद किए गए।

खबरें और भी हैं...