पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह बच्चों के पिता ने युवती से शादी की फिर 10 हजार रुपए में बेचा, दोनों ने किया दुष्कर्म

छह बच्चों के पिता ने युवती से शादी की फिर 10 हजार रुपए में बेचा, दोनों ने किया दुष्कर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिवासी युवती के साथ दो युवकों ने झांसा देकर अलग-अलग शादी की। युवती की पहली शादी तुड़वाकर दूसरे युवक को बेचा व शादी करा दी। आरोपियों ने शादी कराने, तुड़वाने व दूसरी शादी कराने की विधिवत कागजों पर लिखा-पढ़ी भी कराई। इस दौरान युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए। यह मामला जनसुनवाई से पुलिस तक पहुंचा। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने झांसा देने वाले दोनों दूल्हों सहित आठ आरोपियों पर आईपीसी की 11 धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता को दूसरी शादी कराने की भनक लगने पर वे तीन अप्रैल को जनसुनवाई में होशंगाबाद पहुंचे थे। शिकायत एसपी व एसडीओपी कार्यालय में भी की। एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर दैनिक भास्कर ने सबसे पहले 10 अप्रैल के अंक में “बहला-फुसला कर युवती से की शादी, कुछ दिन बाद दूसरे युवक को बेचा” शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। तब अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और तवानगर पुलिस से जांच शुरू कराई। तवानगर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह चौहान ने आवेदन की जांच की। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान हुए। शिकायत करने के 14 दिनों बाद देर रात तवानगर पुलिस ने मुख्य दो आरोपी सहित 8 आरोपियों के खिलाफ केस बनाया। इन आरोपियों में एक ही परिवार के दंपती सहित सात सदस्य व एक दूसरे गांव का सदस्य शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी। युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अत्तर परते, अजय सिसौदिया व षडयंत्र में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

युवती की पहली शादी तुड़वाकर दूसरे युवक को बेचा व शादी कराई

पति-प|ी सहित इन आरोपियों पर केस दर्ज

पुलिस ने आईपीसी की 11 अलग-अलग धाराओं में 8 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इसमें आरोपी अत्तर परते, अजय सिसोदिया मुख्य आरोपी हैं। इसके अलावा शेष छह लोग हैं जो पीड़िता की शादी कराने, बेचने के षड्यंत्र में शामिल रहे। आरोपी अत्तर परते की प|ी कमलाबाई, हरिओम परते, पुनीत परते, प्रदीप राठौर, आनंद परते और राजकुमार परते सभी निवासी खापा हैं। आरोपी अत्तर परते और कमलाबाई दोनों पति-प|ी हैं। इन दोनों के छह बच्चे हैं।

युवती से शारीरिक संबंध बनाए जो दुष्कर्म की श्रेणी में आता है

यह है मामला

करीब डेढ़ महीने पहले आदिवासी युवती से उसी के समाज के पहले से शादीशुदा युवक ने शादी की। बाद में दूसरे युवक से युवती की शादी करवा दी। दोनों ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए जो दुष्कर्म हैं। मामले की जांच व पीड़िता के बयान के बाद आठ आरोपियों पर केस दर्ज किया। चार आरोपी शाम को गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अनिल शर्मा, एसडीओपी, इटारसी

पुलिस के अनुसार 2 मार्च को युवती को उसी के समाज का अत्तर परते बैतूल ले गया था। वहां आर्य समाज में शादी कर ली। जबकि वह पहले से शादीशुदा था। शादी के बाद आरोपी युवती को अपने गांव ले आया। इस बीच तवानगर थाने में पिता ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट की। आरोपी अत्तर सिंह ने युवती को प|ी बनाकर उसे घर में रख लिया। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने पीड़िता व उसके परिजन से बातचीत की। पीड़िता ने अत्तर परते के साथ रहने की सहमति दी। इसके बाद पीड़िता को अत्तर घर ले गया। जहां पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों बाद अत्तर परते ने गजपुर के अजय सिसौदिया से उसका सौदा कर लिया। अत्तर परते ने युवती को आरोपी अजय सिसौदिया के साथ रहने व दूसरी शादी करने की कागज पर लिखा पढ़ी भी करवा दी। पीड़िता को यह सब करने के लिए आरोपियों ने दबाव बनाकर राजी किया। आरोपी अत्तर परते ने उसे अजय के सुपुर्द करने के बाद 10 हजार रुपए ले लिए। फिर आरोपी अजय ने भी पीड़िता को घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

खबरें और भी हैं...