रेलवे वॉइस क्लब फुटबॉल क्लब की न्यू यार्ड खेल मैदान पर चल रही नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार शाम दो मैच खेले गए। पहला मैच लक्ष्यभेद होशंगाबाद और फाइटर क्लब होशंगाबाद के मध्य हुआ। जिससे फाइटर क्लब ने 3-0 से मैच जीत लिया। मोनू ने एक और रशीद पटेल ने दो गोल किए। दूसरा मैच रेलवे स्कूल न्यू यार्ड और रेलवे इंस्ट्रीयूट न्यू यार्ड के बीच रात 8 बजे शुरू हुआ। सोमवार को टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि एसबीआई रीजनल मैनेजर अनुराम कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील तिवारी, एमके अग्रवाल रहे। इस अवसर पर घनश्याम दुगाया, मनोज रैकवार, संतोष शुक्ला, सहित अन्य उपस्थित रहे।