साढ़े 3 साल के सौम्य ने कूलर के पानी में हाथ डाला, करंट से मौत
सिंधी कॉलोनी में बिजली के करंट का झटका लगने से साढ़े तीन साल के बच्चे सौम्य मेघानी ने दम तोड़ दिया। घटना रात 10 बजे की है, जब कॉलोनी की गली 6 निवासी व्यवसायी मोहन मेघानी का साढ़े 3 साल का पुत्र सौम्य खेल रहा था। बाहर कूलर चल रहा था। नंगे पैर सौम्य ने जैसे ही पानी में हाथ डाला उसे करंट का झटका लगा और वह अचेत हो गया। परिजनों को जैसे पता चला वे सौम्य को लेकर डॉक्टर के पास ले गए। उपचार के दौरान सौम्य की मृत्यु हो गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सौम्य की मौत के 24 घंटे बाद भी परिवार सदमे से उबर नहीं पाए। पिता इलेक्ट्रिक सामग्री के व्यवसायी हैं। उन्हें खुद को पता नहीं था कि कूलर में करंट फैला है।