पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 55 साल के बुजुर्ग पिता ने बेटे बहू काे मुखाग्नि दी, पोते को दफनाया, एक साथ निकली 3 अर्थी

55 साल के बुजुर्ग पिता ने बेटे-बहू काे मुखाग्नि दी, पोते को दफनाया, एक साथ निकली 3 अर्थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सुखतवा/इटारसी

केसला ब्लाॅक के साधपुरा में दो अर्थियों पर एक परिवार को गांववालों ने विदाई दी। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पति-प|ी और छह साल के पुत्र की अंतिम यात्रा गांव की गलियों से नदी किनारे श्मशान घाट पहुंची जहां बुजुर्ग पिता लालजीराम ने कांपते हाथों से बेटे-बहू का दाह संस्कार किया। छह साल के पोते के शव को दफनाया गया। शनिवार को गांव में सन्नाटे सा माहौल था। यादव परिवार के घर के सामने दो अर्थियां तैयार की गईं। एक पर महेश यादव और पुत्र मोहित और दूसरी अर्थी पर महेश की प|ी प्रभा बाई के शव को रखा गया। दोपहर दो बजे पति-प|ी और पुत्र की अर्थियां एक साथ उठीं। श्मशान घाट में 55 साल के बुजुर्ग पिता ने बेटे-बहू और पौते के शव को मुखाग्नि दी। साधपुरा की नदी के पास बने श्मशान घाट में दंपती व उनके पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया। बालक मोहित के शव को दफनाया गया।

साधपुरा में पति-प|ी और 6 साल के पुत्र पिता-पुत्र की अंतिम यात्रा निकली

खबरें और भी हैं...