इटारसी| इटारसी मंडी के सरकारी खरीदी केंद्र पर पुराना घुन
इटारसी| इटारसी मंडी के सरकारी खरीदी केंद्र पर पुराना घुन लगा 20 क्विंटल गेहूं खरीद लिया गया। गेहूं एफसीआई पहुंचा तो रिजेक्ट कर दिया गया। शनिवार को एसडीएम आरएस बघेल ने मंडी पहुंचकर पंचनामा बनवाया। सोसायटी से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया जा रहा है। सोसायटी के समिति सेवक किशोर कुमार ने बताया किसी किसान ने ट्राली के नीचे पुराना गेहूं बिछा दिया फिर ऊपर से नया गेहूं भर दिया। हम्मालों ने ट्राली खाली कर तुलाई के बाद माल बोरियों में भर दिया। बोरियां जब एफसीआई पहुंची तो गड़बड़ी का पता चला। गेहूं में घुन लगा देखकर 20 क्विंटल गेहूं रिजेक्ट कर वापस कर दिया गया।