पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिर आईं दुकानें सड़क पर, अब होगी कार्रवाई

फिर आईं दुकानें सड़क पर, अब होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक माह पहले एसडीएम तहसीलदार और नपा अमले ने 8 मार्च की शाम शक्ति दिखाते हुए अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की और सड़कें चौड़ी कराई। दूसरे दिन तहसीलदार की गाड़ी भी इन गलियों से बिना किसी परेशानी के निकली। लेकिन तीसरे दिन स्थिति पुन: यथावत हो गई। दुकानदारों ने फिर से सड़कों पर दुकानें लगाना शुरू कर दिया। नालियों पर सामान रखकर दुकानें बाहर कर ली हैं। इस संबंध में एसडीएम आरएस वघेल से चर्चा हुई तो उन्होंने कहा नगरीय क्षेत्र का अतिक्रमण नगरपालिका की सीमा में आता है। यदि नगरपालिका अतिक्रमण हटाने के लिए हमें प्रस्ताव देती है तो हम जरूर सहयोग करेंगे। नगरपालिका सीएमओ अक्षत बुंदेला ने कहा कि अभी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई कर रहे है। बाजार में जिन गलियों में अतिक्रमण है वहां आज ही हम गाड़ी घुमाकर आए है और दुकानदारों को समझाइश भी दी है। हमने यह निर्णय किया है कि अब से दिन में चार बार बाजार में गाड़ी घुमाएंगे। उन्होंने कहा सामान जब्त करके पेनाल्टी करने की कार्यवाही होती है इस वजह से अतिक्रमणकारी मान नहीं रहे हैं।

खबरें और भी हैं...