पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस ड्राइवरों को दे रही समझाइश

सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस ड्राइवरों को दे रही समझाइश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औबेदुल्लागंज-नागपुर नेशनल हाईवे-69 पर पवारखेड़ा से सुखतवा के जमुनिया नाले तक सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जनवरी से अप्रैल तक में पांच बड़े हादसे हुए हैं। इनमें सात लोगों की जान जा चुकी है। इन हादसों का कारण वाहन चलाने में लापरवाही, क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाना और हाईवे की पुलिया पर रेलिंग, संकेतक बोर्ड नहीं होना है। पति-प|ी और पुत्र की मौत होने के बाद शनिवार को केसला पुलिस चेती। बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के लापरवाही से वाहन चलाने वाले लोगों को रोककर समझाइश दी। करीब डेढ़ घंटे चैकिंग की गई। थाना प्रभारी अशोक बरबड़े ने कहा कि सड़क पर चलते समय खुद की जान की कीमत समझनी जरूरी है। दो टू व्हीलर चालकों के हेलमेट नहीं पहनने पर चालन भी काटा गया।

इन हादसों से सबक लें
3 जनवरी : बागदेव फॉरेस्ट चौकी के पास। दो ट्रक टकराए। एक ड्राइवर की मौत, दूसरा घायल।

कारण : ट्रक ड्राइवर ने अधिक स्पीड में सामने आ रहे ट्रक को टक्कर मारी।

6 जनवरी : सुखतवा पहाड़ी के पास पिकअप-कंटेनर की भिड़ंत। तीन की मौत, 23 घायल।

कारण : कंटेनर के ड्राइवर ने तेज स्पीड में टक्कर मारी। पिकअप में ओवरलोड सवारियां भी थीं।

23 जनवरी : जमुनिया नाला की पुलिया में दो ट्रकों की टक्कर। ड्राइवर को केबिन काटकर निकाला गया।

कारण : पुलिया पर न रेलिंग है और न संकेतक बोर्ड। जिससे हादसे हाेते रहते हैं।

14 मार्च : सुखतवा से आधा किमी दूर ढाबे के पास। बस-पिकअप की टक्कर में 16 यात्री घायल।

कारण : बस ड्राइवर द्वारा मोबाइल पर बात करना।

13 अप्रैल : केसला ब्लॉक ऑफिस के पास। कार-बाइक की टक्कर, 3 की मौत।

कारण : कार-बाइक दोनों की स्पीड अधिक होना।

पुलिस देगी समझाइश

दोपहिया वाहन पर दो सवारी से अधिक न बैठे।

बाइक चलाते समय हेलमेट लगाएं, कार में सीट बेल्ट लगाकर बैठें।

लगेज वाहनों में सवारी न बैठाएं, यात्री वाहन ओवरलोड न हों।

खबरें और भी हैं...