डीजल लोको शेड में प्रोजेक्टर पर डॉ. आंबेडकर की जीवनी दिखाई
भारत र| भीम राव अम्बेडकर की जयंती डीजल लोको शेड इटारसी में मनाई गई। बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पण कर दीप प्रज्वलित किए गए। शेड के अधिकारी अनुराग दत्त त्रिपाठी और आशीष गुप्ता व स्टॉफ ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रोजेक्टर और भाषण से डॉ. आंबेडकर के बारे में बताया गया। एससी एसटी एसोसिएशन डीजल लोको शेड शाखा के सचिव टीआर वर्मा ने बाबा साहेब की जीवनी और कार्यों का विवरण दिखाया। शेड कर्मचारियों के लिए शरबत और प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन ऋषिकेश शर्मा और राकेश कुमार जेफ़, अशफाक खान, दीपेश पटेल, वीरेंद्र गुप्ता ने किया। समाज कल्याण केंद्र न्यूयार्ड में पदाधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर की जयंती माला और पुष्प अर्पित करके मनाई।
डॉ. आंबेडकर ने अस्पृश्य समाज के उत्थान के लिए कार्य किया
इटारसी| भारत र| भीम राव आंबेडकर की जयंती न्यूयार्ड के एसी लोको शेड में शनिवार को मनाई गई। बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पहार चढ़ाकर वक्ताओं ने विचार रखे। शेड के वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर संतोष शर्मा ने डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अत्यंत कुशाग्र बुद्धि के धनी थे। अत्यंत गरीबी में रहकर उन्होंने अपनी शिक्षा को पूर्ण किया। वे जीवन भर अस्पृश्य समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहे। एससी एसटी एसोसिएशन के प्रतिनिधी धर्मेंद्र कुमार, बबलू मीणा, वेस्ट सेंट्रल रेल्वे एम्पलाइज यूनियन के प्रतिनिधी सुरेश धूरिया, मुबारक अली, वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ के कुंदन अगलाबे, शंकर राव ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाबा साहब की तस्वीर के समक्ष केक काटा गया।
इटारसी। शेड शाखा के सचिव टीआर वर्मा ने बाबा साहेब की जीवनी और कार्यों का विवरण दिखाया।
प्रज्ञा बुद्ध विहार से निकाली सद्भावना रैली
इटारसी| भीमराव आंबेडकर के 127 वें जन्मोत्सव पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति ओबीसी समुदाय के संयुक्त तत्वावधान में सद्भावना वाहन रैली निकाली गई। रैली न्यूयार्ड के प्रज्ञा बुद्ध विहार से शुरू हुई। शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए जयस्तंभ पर आई। रैली का उद्देश्य सद्भावना का संदेश देना था।
मेहरागांव के मुस्कान डे केयर सेंटर में बुजुर्गों ने जयंती कार्यक्रम रखा
ऑल इंडिया अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन रनिंग शाखा ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ड्राइवर और गार्ड लॉबी के सामने आंबेडकर जयंती मनाई। बच्चों की प्रश्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि रेल अधिकारी संतोष शर्मा, एमआर मीणा रहे। शाखा अध्यक्ष हितेश डोंगरे, मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, एस जैन, उपस्थित रहे। संचालन प्रशांत इंगले और आरके जेफ़ ने किया।