मंडी में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन कल
इटारसी| जिला स्तरीय किसान सम्मेलन 16 अप्रैल को कृषि उपज मंडी परिसर में सुबह 11 बजे से होगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किसानों को दिखाया जाएगा। कृषक समृद्धि योजना में जिले के किसानों के खाते में उपज बिक्री की प्रोत्साहन राशि जमा की जाएगी। इसका लाभ ऐसे किसानों को मिलेगा जिन्होंने 2016-17 में गेहूं तथा 2017 में धान सरकार को बेची हो। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा व सांसद उदयप्रताप सिंह सहित विधायक, जिला पंचायत पदाधिकारी, कलेक्टर व कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।