भारत स्वाभिमान के पदाधिकारी मनोनीत
इटारसी| पतंजलि योग समिति मप्र पूर्व की प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक शनिवार को मालवीयगंज के गोदड़ीवाला धाम में हुई। पतंजलि प्रांत प्रभारी पुष्पांजलि शर्मा एवं भारत स्वाभिमान न्यास के प्रांत प्रभारी करण सिंह की उपस्थिति में जिला व ग्रामीण पदाधिकारी मनोनीत किए गए। इनमें राजेश गुप्ता को भारत स्वाभिमान का जिला प्रभारी बनाया गया। तहसील प्रभारी पद पर संदीप चंद्रवंशी, जिला ग्रामीण योग प्रभारी चंद्रशेखर महंत व जिला प्रचारक पद पर कैलाश अग्रवाल मनोनीत किए गए। बैठक में 21 जून को विश्व योग दिवस पर योग शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।