पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाई पर फेंकी जलती लकड़ी सामने आ गई भाभी, चोट आई

भाई पर फेंकी जलती लकड़ी सामने आ गई भाभी, चोट आई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| पाहनवर्री में एक परिवार के दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की भाई ने बड़े भाई पर जलती लकड़ी फेंक दी। प|ी बचाव करने बीच में आ गई। लकड़ी महिला के सिर पर लगी। उसे सिर चोट लगी और खून बहने लगा। परिजनों ने रामपुर थाने सूचना दी और महिला को सरकारी अस्पताल लाया गया। पति जगदीश कुशवाह ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने बताया मदन पिता सुंदरलाल कुशवाह के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पुलिस के अनुसार मदन ने जगदीश से मकान बनाकर देने की बात पर विवाद किया। जगदीश ने इंकार कर दिया।



इससे मदन का गुस्सा बढ़ा और उसने जलती हुई लकड़ी जगदीश की तरफ फेंकी। पति जगदीश का बचाव करने हेमवती सामने आ गई। जिससे उसे चोट आई। थाना प्रभारी आम्रपाली दाहत ने बताया आरोपी देवर मदन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का उपचार जारी है।

खबरें और भी हैं...