ट्रक ड्राइवर ने कार काे पीछे से टक्कर मारी, थाने में केस दर्ज
आठवीं लाइन में बोहरा मस्जिद के सामने ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। होशंगाबाद के मंगलवारा निवासी 30 वर्षीय अदनान मुस्तनसिर आजाद ने ट्रक ( एमपी 05 जी 7500) के ड्राइवर के खिलाफ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। बताया गया कि यह ट्रक राजेंद्र सिंह सलूजा के नाम आरटीओ होशंगाबाद में रजिस्टर्ड है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हादसे में युवक घायल
पुरानी इटारसी के सनखेड़ा नाका मोड़ पर सोमवार की रात एक बजे सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। घटना के डेढ़ घंटे बाद रात ढाई बजे घायल युवक 29 वर्षीय संजय पिता रामेश्वर मालवीय ने मालवीयगंज के आेमप्रकाश सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। सब इंसपेक्टर सुरेंद्र बटकर ने बताया कि दोनों युवक एक ही मोटरसाइकल पर सवार थे। आेमप्रकाश बाइक चला रहा था। बाइक स्लीप होने से दुर्घटना हुई।