पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वनकर्मियों पर हमला करने वाले 5 आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश

वनकर्मियों पर हमला करने वाले 5 आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुझारपुर में फॉरेस्ट कर्मियों पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस मंगलवार को कोर्ट पेश करेगी। पांच नामजद आरोपियों से पथरौटा थाने में पूछताछ चल रही है। अन्य आरोपियों की खोजबीन में पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने देर रात प्रदीप पटेल, राेहित पटेल, आकाश पटेल, संजय धुर्वे, मोहन उईके को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ बलवा, सरकारी कर्मियों के कार्य में बाधा डालकर हमला, सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज हुई।

इधर, प्रदीप पटेल की बहन वंदना पटेल (22) ने फॉरेस्ट के एडिशनल डीएफओ डीके वासनिक पर अभद्रता, गालीगलौज और बुरीनीयत से हाथ पकड़ने के आरोप लगाए हैं। वंदना एएसपी शशांक गर्ग से मुलाकात की।

खबरें और भी हैं...