- Hindi News
- National
- ट्रक कार भिड़े, कार ड्राइवर की मौत, स्टेयरिंग में एक घंटे तक फंसा रहा शव, गेट तोड़कर निकाला
ट्रक-कार भिड़े, कार ड्राइवर की मौत, स्टेयरिंग में एक घंटे तक फंसा रहा शव, गेट तोड़कर निकाला
सुखतवा-केसला के बीच ढाबे के सामने सोमवार सुबह 5.30 बजे ट्रक (एमपी09,एचजी 5442) और कार की भिड़ंत हो गई। घटना में कार ड्राइवर की मौत घटना स्थल पर हो गई। कार में ड्राइवर का शव स्टेयरिंग में फंस गया। एक घंटे में उसे निकाला जा सका। कार सवार दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा घायल हो गया। इन्हें डॉयल 100 और एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजा। घायलों को होशंगाबाद के नर्मदा अपना अस्पताल रैफर कर दिया। केसला पुलिस ने ट्रक जब्त किया। पांचों घायल एक ही परिवार के हैंं। वे भोपाल से रिश्तेदार के घर माता की चौकी में नागपुर जा रहे थे। कपिल पिता नारायणदास देवनानी भोपाल के ईदगाह प्रभु नगर के हैं। वे हैंडबेग के व्यापारी हैं। कार में कपिल व प|ी निशी, जीजा विजय बेगवानी, बहन प्रीत और चार वर्षीय भांजा दक्ष था। कार (एमपी04,सीसी-7214) उनका ड्राइवर पूनमचंद्र रैकवार निवासी बैरागढ़ चला रहा था। सुखतवा में यादव ढाबे के सामने हादसा हो गया।
बैतूल की तरफ से आ रहे ट्रक एमपी09, एचजी 5442 से आ रहा था। ढाबे के सामने दोनों की आमने-सामने की टक्कर हुई। ट्रक का ड्राइवर भाग निकला। हादसे के समय कार में सवार सभी लोग नींद में थे। हादसा कैसे हुआ। इस बारे में वे कुछ नहीं पता पाए।
सुखतवा। सुखतवा-केसल के बीच कार-ट्रक की टक्कर हुई। कार ड्राइवर का शव लहूलुहान हाल में स्टेरिंग के बीच फंसा रहा।
पोस्टमार्टम के बाद ड्राइवर के शव को ले गए परिजन
मृतक पूनमचंद्र रैकवार के शव का पोस्टमार्टम दोपहर 12 बजे इटारसी के सरकारी अस्पताल में हुआ। सूचना मिलने पर परिजन इटारसी आ गए थे। अंतिम संस्कार के लिए शव भोपाल ले जाया गया। हादसे में घायल विजय को घुटने व सिर में चोट व बालक दक्ष को पैर में चोट ज्यादा आई है। विजय, दक्ष, निशी, प्रीत और कपिल को सभी का इलाज नर्मदा अस्पताल में चल रहा है।
चार दिन में दूसरा बड़ा हादसा
केसला-सुखतवा के बीच का हिस्सा काफी खतरनाक हो गया है। यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। चार दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। 13 अप्रैल को ही कार-बाइक की टक्कर हुई थी। जिसमें बाइक पर सवार पति-प|ी और बेटे की मौत हुई और भाई गंभीर घायल हो गया था जिसकी शादी होने वाली थी।
शव निकालने में लगा एक घंटा
ट्रक से भिड़ने के बाद कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायल महिला, पुरुषों व बच्चे को निकाल लिया गया। ड्राइवर का शव स्टेयरिंग में फंस गया। कार का दरवाजा नहीं खुल रहा था। पुलिस व अन्य ट्रक के ड्राइवरों ने अपने-अपने वाहन में रखी टॉमी और सब्बल से दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इसमें एक घंटा लग गया। थाना प्रभारी अशोक बरबड़े, एएसआई गुलाबसिंह रघुवंशी, एचएल धुर्वे, तुलसीराम, ब्रजलाल नर्रे, प्रदीप यादव और भरत धुर्वे, ढाबा संचालक मनोहर यादव सहित अन्य ट्रक ड्राइवर शामिल थे।