पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान परशुराम की शोभायात्रा पर बरसाए फूल, लगाए जयकारे

भगवान परशुराम की शोभायात्रा पर बरसाए फूल, लगाए जयकारे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम जयंती महोत्सव के पांचवे दिन सोमवार को परशुराम भवन से भव्य भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकली। शहर की गलियां भगवा रंग के ध्वज और स्वागत पोस्टर से सजी थीं। शोभायात्रा में विप्र समाज और हिंदू समाज ने हिस्सा लेकर हिन्दू समरसता का संदेश दिया। शाम 5 बजे दूसरी लाइन स्थित परशुराम भवन से शोभायात्रा शुरू हुई, जो सराफा बाजार, संस्कृत पाठशाला, तुलसी चौक, जयस्तंभ चौक, चिकमंगलूर चौराहा, आरएमएस चौराहा, गांधी मैदान होते हुए फ्रेंड्स स्कूल पहुंची। यहां समाज की प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। सिख समुदाय, इच्छा पूर्ति गणेश मंदिर समिति, द्वारिकाधीश मंदिर समिति सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम में समाज के संरक्षक विस अध्यक्ष पं. डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, पूर्व गृह राज्य मंत्री विजय दुबे काकू भाई, पूर्व विधायक अंबिका शुक्ला, जिला सर्व ब्राह्मण प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र ओझा ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

नहीं आए फिल्मी कलाकार

पिछले एक सप्ताह से शहर में मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी और टीवी कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला शामिल के शोभायात्रा में शामिल होने की चर्चा थी। हर जगह उनके पोस्टर-बैनर लगे थे। शोभायात्रा के दिन भी यहीं चर्चा रही कि सीधे कार्यक्रम में शामिल होंगे। लेकिन कलाकार नहीं आए। क्यों नहीं आए ये किसी को नहीं मालूम। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर यह चर्चा जरूर रही कि फ्लाइट पाए। लेकिन अधिकृत जानकारी कोई नहीं दे सका।

इटारसी। भगवान परशुराम की प्रतिमा रखकर रैली निकाली व यात्रा में समाज के लोग।

इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

ब्रह्मेश तिवारी मशहूर एड फिल्मों के डायरेक्टर। दंगल फिल्म निर्माता नितेश तिवारी के भाई

सीए आकांक्षा पाठक बैंग्लुरु में कार्यरत।

देवांश पांडेय जेईईई में चयनित आईआईटी खड़गपुर में सेलेक्ट।

सुशांत तिवारी एमटेक इटली में पदस्थ।

अनुराग मिश्रा क्रिकेट के नेशनल अंपायर।

स्पर्श भारद्वाज भारतीय रेल सेवा में चयनित।

शालिनी शर्मा (कत्थक) हरियाणा सरकार की बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर ।

भजन गायक आलोक शुक्ला।

खबरें और भी हैं...