बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की चैकिंग की, पांच के काटे चालान
इटारसी| खापानाला के पास सोमवार की शाम रामपुर पुलिस ने वाहनों की चैकिंग की। एक घंटे चली चैकिंग में बिना हेलमेट के चार और एक दस्तावेज नहीं होने पर जुर्माना किया गया। एक खाली डंपर के ड्राइवर के पास भी दस्तावेज नहीं मिले। इससे उसके खिलाफ 500 रुपए का चालान काट जुर्माना वसूला गया। बिना हेलमेट, दस्तावेज, ओवर लोड सवारी की चैकिंग की गई। दोपहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारी बैठने वालों लोगों काे रोककर थाना प्रभारी आम्रपाली दाहत, प्रधान आरक्षक अनिल ठाकुर और प्रदीप कुमार ने समझाइश देते हुए कहा कि एक बाइक पर दाे व्यक्ति से ज्यादा न बैठें। हमेशा हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं।