पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टायर की उधारी के Rs. 12 हजार नहीं देने पर लूटा था ट्रक, तीन आरोपी गिरफ्तार

टायर की उधारी के Rs. 12 हजार नहीं देने पर लूटा था ट्रक, तीन आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टायर की उधारी के 12 हजार रुपए देने में आनाकानी करने पर एजेंट शत्रुघ्न उर्फ सोनू कीर ने तीन साथियों की मदद से ट्रक ऑनर को अगवा कर 15 लाख का शक्कर से भरा ट्रक लूट लिया। रुपए नहीं देने पर सबक सिखाने के लिए ट्रक मालिक को अगवा किया। पहले व्यापारी को ड्राइवर बताया जा रहा था लेकिन वह ट्रक मालिक निकला।

एसपी अरविंद सक्सेना ने बताया मनवाड़ा (बाबई) निवासी मुख्य आरोपी शत्रुघ्न उर्फ सोनू गोस्वामी (27) , कल्लू उर्फ हरिओम गोस्वामी (28) गुजरवाड़ा और राहुल रघुवंशी (25) तवा पुल आंचलखेड़ा को गिरफ्तार किया है। 250 क्विंटल शक्कर से भरा ट्रक और कार बरामद कर ली है। एसपी ने बताया कि चौथे आरोपी 5 हजार रुपए का इनाम रखा है। केस का पर्दाफाश करने पर इटारसी टीआई विक्रम रजक और उनकी पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। तीनाें आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर होशंगाबाद जिला जेल भेज दिया गया।

घटना 10 मई रात 11 बजे की है। खेड़ा पेट्रोल पंप के सामने ट्रक ड्राइवर उज्जैन के चिमनगंज मंडी आगर रोड की मंगल कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय गोविंद दास पिता रतनदास बैरागी को ट्रक से उतारकर बंधक बनाया और मारपीट की थी। वह बाद में बचकर इटारसी आया।

खबरें और भी हैं...