सोमूखेड़ा में युवक को पीटा जान से मारने की दी धमकी
इटारसी| सोमूखेड़ा गांव में बुधवार की दोपहर आपसी विवाद होने पर दो आदिवासियों ने पथरौटा के एक युवक को पीट दिया। दोपहर 2:30 बजे केसला थाने में 35 वर्षीय करण पिता किशोर मालवीय ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। करण पथरौटा में पुराने हाईस्कूल के पीछे रहता है। उसे सोमूखेड़ा में आदिवासी लखन व तरुण ने गालियां देकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी।