पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिडघाट में जनरल बोगी से गिरा युवक, गैंगमैन इटारसी लाए

मिडघाट में जनरल बोगी से गिरा युवक, गैंगमैन इटारसी लाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| अजमेर-हैदराबाद एक्सप्रेस की जनरल बोगी से राजस्थान का एक यात्री नींद के झौंके में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना चौका-मिडघाट सेक्शन की है। रेलवे के गैंगमैन घायल यात्री को इटारसी लेकर आए। आरपीएफ को घटना के बारे में बताया। इसके बाद यात्री को सरकारी अस्पताल में भरती करवाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। बताया गया कि बुधवार को राजस्थान के सीकर जयराजपुरा का 21 वर्षीय युवक दीपक रामसिंह मीणा चलती ट्रेन से गिर गया। वह हैदराबाद जा रहा था। वह जनरल बोगी के गेट पर बैठा था। नींद आने पर संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। घटनास्थल पर यूनिट नंबर पांच के गैंगमैन सत्येंद्र सिंह, मुकेश साहू व अन्य ने उक्त यात्री को घायल हालत में ट्रैक से आते देखा। तब उन्होंने भोपाल तरफ से आ रही कर्नाटका एक्सप्रेस रुकवाई और यात्री को इटारसी लेकर अाए। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...