पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निशानेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने वाली इटारसी की शैफाली रजक अब इटली के परपेटो में निशाना लगाएंगी

निशानेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने वाली इटारसी की शैफाली रजक अब इटली के परपेटो में निशाना लगाएंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निशानेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने वाली इटारसी की शैफाली रजक अब इटली के परपेटो में निशाना लगाएंगी। इंटरनेशनल शूटिंग शॉट गन खेलने वे दिल्ली से इटली रवाना हुईं। दिल्ली में हुई ट्रायल में शैफाली का चयन हुआ। वह वहां 22 मई तक रहेंगी। इटली जाने वाले दल में मप्र अकादमी से तीन लड़कियां शामिल हैं। न्यास कॉलोनी निवासी दीपक और ज्योत्सना रजक की दो बेटियां शैफाली और प्रीति हैं। मध्यमवर्गीय परिवार में दोनों स्कूल की पढ़ाई करते-करते निशानेबाजी में माहिर हो गईं। पिछले साल जून में शूटिंग शॉट गन ट्रेप प्रतियोगिता में हिस्सा लेने शैफाली जर्मनी गई थीं। फिर जुलाई में फिनलैंड पहुंचीं थीं। आस्ट्रेलिया की अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पर्धा में शैफाली और प्रीति का चयन हुआ था। शैफाली ने न्यास कॉलोनी के कुसुम मालपानी गर्ल्स स्कूल से बारहवीं कर शासकीय एमजीएम कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया था। छोटी बहन प्रीति महावीर हायर सेकंडरी स्कूल में 11 वीं में हैं।

माता-पिता ने किया सपोर्ट

शैफाली ने निशानेबाजी के अभ्यास के लिए तीन साल पहले भोपाल की तात्या टोपे में अकादमी में दाखिला लिया था। शैफाली और प्रीति दोनों बहनें मप्र राज्य शूटिंग अकादमी में निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। मप्र शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप के डबल ट्रेप शॉटगन में इन बहनों ने गोल्ड मैडल जीते। भोपाल से लेकर गोरगांव, जयपुर और दिल्ली तक स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। 8 से 14 मई तक जयपुर में शैफाली ने कैंप अटैंड किया। बुधवार को वह इटली रवाना हुईं। इनकी मां ज्योत्सना रजक का कहना है हमने बेटियों को पूरा सपोर्ट किया। कामयाबी के पीछे बेटियाें की खुद की लगन और मेहनत है।

खबरें और भी हैं...