पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारी वाहनों ने की सड़क छलनी, रेलवे कर्मचारियों को ड्यूटी आने जाने में होती है दिक्कत

भारी वाहनों ने की सड़क छलनी, रेलवे कर्मचारियों को ड्यूटी आने-जाने में होती है दिक्कत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयार्ड सहित अन्य गांवों की जाने वाली रेलवे की सड़क दोनों छोर से खराब हो रही है। राज टॉकीज से ठंडी पुलिया तक सड़क के दोनों किनारे पर कटाव हो गए हैं जो दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

न्यूयार्ड, मेहरागांव, गौंची तरोंदा, 12 बंगला, पुरानी इटारसी, भीलाखेड़ी, भट्टी, कलमेशरा, डोलरिया सहित अन्य क्षेत्रों में जाने वाली इस सड़क पर सैकड़ों टू-व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों का आना-जाना प्रतिदिन होता है। इस वजह से सड़क पर सुबह से लेकर रात तक कई दफा जाम लग जाता है।

तीन सप्ताह पहले यूनियन ने रेलवे के एईएन को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया था। पर अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। यूनियन प्रवक्ता और 12 बंगला आवास समिति सदस्य प्रीतम तिवारी ने बताया कि पहले इस सड़क से छोटे वाहन और कभी-कभार बड़े वाहन निकला करते थे। लेकिन जब से टोल नाका समाप्त हुआ है, हर घड़ी भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इससे सड़क खराब हो रही है। सड़क खराब होने से हजारों रेलकर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

एईएन मतीन खान का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य होना है। सड़क सहित अन्य रेलवे कार्यों को पूरा किए जाने को लेकर प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और सुधारने का कार्य किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...