इटारसी| आभूषण नारी की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। हमारे देश में आभूषणों का अपना एक अलग महत्व है। जिस प्रकार से हर 100 किमी. पर खान-पान बोली बदल जाती है उसी प्रकार नर्मदापुरम संभाग में पुराने समय से लोग वजनी व कलात्मक आभूषणों को पसंद करते हैं किंतु आज के बदलते परिवेश में ग्राहकों द्वारा फेंसी व नए-नए डिजाइन के आभूषण पसंद किये जाते हैं। 85 वर्षीय रमाकांत चौधरी पौते की शादी की खरीदारी करने एलकेजी ज्वेलर्स पर आए थे उन्होंने बताया हमारे परिवार में तीन पीढ़ियों से शादी की खरीदारी एलकेजी ज्वेलर्स से ही की जा रही है। पहले इनकी छोटी दुकान थी किंतु वही दुकान बड़े शोरूम में परिवर्तित हो गई है। हमारे परिवार द्वारा शुद्धता एवं विश्वास के कारण हम लोग हमेशा खरीदारी एलकेजी ज्वेलर्स से करते हैं और वर्तमान में एलकेजी ज्वेलर्स द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ भी मिल रहा है क्योंकि हमारे यहां सोने के आभूषण के साथ कुछ आभूषण चांदी के भी खरीदे जाते हैं जो कि मुफ्त में मिल रहे हैं। घोड़ाडोंगरी से खरीदी करने आए दलजीत सिंग ने बताया कि हमारे पड़ौस में रहने वाले शर्माजी ने बेटी की शादी के लिए आभूषण एलकेजी ज्वेलर्स से खरीदे हैं।
और जब सिंग परिवार ने आभूषणों की क्वालिटी व डिजाइन देखे तो वो भी खरीदारी करने एलकेजी ज्वेलर्स पर आए हैं।