शुक्रवार शाम गोवा एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में कूलिंग नहीं होने से यात्रियों ने 25 मिनट तक ट्रेन रोके रखी। वास्कोडिगामा से हजरत निजामुद्दीन जा रही ट्रेन के शाम 5:30 बजे आई। यात्रियों ने शिकायत दर्ज करवाई कि थर्ड एसी कोच में पूरी कूलिंग नहीं होने से गर्मी लग रही है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर इलेक्ट्रिक पवन जोशी ने बताया कोच के अंदर का तापमान मापा गया जो 32-33 डिग्री सेल्सियस निकला। कंप्रेशर की जांच करने पर सही पाया गया। यात्रियों को बताया बाहरी तापमान ज्यादा होने से कूलिंग पर असर है। दोपहर में भुसावल से ट्रेन निकली जहां पारा 47 डिग्री तक था। ऐसे में कोच की कूलिंग पर असर पड़ा। शाम के बाद कूलिंग ठीक होने लगेगी। इस आश्वासन के बाद यात्री माने और ट्रेन रवाना करने पर राजी हुए।
गोवा एक्सप्रेस का स्टॉपेज यहां पांच मिनट का है लेकिन ट्रेन 25 मिनट लेट हो गई।