पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उपमंडी रैसलपुर में लगेगा 50 मीट्रिक टन का तौल कांटा

उपमंडी रैसलपुर में लगेगा 50 मीट्रिक टन का तौल कांटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| रैसलपुर उप मंडी में 50 मीट्रिक टन क्षमता का बीओटी तौलकांटा लगाया जाएगा। प्रस्ताव शुक्रवार को इटारसी कृषि उपज मंडी समिति की बैठक में आया। मंडी अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने बताया छोटे कांटे से तुलाई में देरी होती है। बड़े तौलकांटे से किसानों के अनाज की तुलाई में आसानी होगी। अध्यक्ष व सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर सहमति दे दी। उप मंडी में बड़े तौल कांटे की जरूरत बताई। मंडी सचिव सुनील गौर ने बताया अन्य 4 प्रस्ताव पारित किए। ये पिछली बैठक की समीक्षा, अप्रैल के आय-व्यय का अनुमोदन, 2016-17 की ऑडिट रिपोर्ट और वरिष्ठ कार्यालय से आए परिपत्रों के अवलोकन से संबंधित थे।

खबरें और भी हैं...