भरगदा गांव में शुक्रवार को एक खेत की मेढ़ पर पलाश के पेड़ की डाली पर एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला खेत में मवेशियों को भगाने गई थी। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो पति खेत पहुंचा जहां देखा मेढ़ पर प|ी पेड़ से लटकी हुई है।
केसला पुलिस ने बताया मृतका 50 वर्षीय रामवती बाई कासदे है। पति मुंशीलाल कासदे ने पुलिस को बताया कि पिछले 15-20 दिनों से रामवती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जिससे वह परेशान थी। इनके खेत में मूंग की फसल लगी हुई है। शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे रामवती बाई घर से कहकर निकली कि जानवरों को खेत से बाहर भगाकर आती हूं। दोपहर 2.30 बजे तक वह घर नहीं लौटी तो पति मुंशीलाल खेत चला गया। जहां खेत की मेढ़ पर स्थित पलाश के पेड़ में रामवती खुद की साड़ी के बने पल्लू में लटकी दिखी। मुंशीलाल ने रामवती को पेड़ से उतारकर पानी पिलाने की कोशिश की। लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद मुंशीला ने बेटी-दामाद और गांव के अन्य लोगों को खबर की। डॉयल100 को सूचना मिलने के बाद दोपहर 3.30 बजे एएसआई एचएल धुर्वे और आरक्षक ब्रजलाल नर्रे घटनास्थल पर पहुंचे। मौके का मुआयना करने के बाद शव शाम छह बजे सरकारी अस्पताल लाया गया। लेकिन शाम हो जाने से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।