इटारसी| रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे में अलग-अलग जगह से 3 आरोपी चाकू-छूरी लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किए गए। जीआरपी ने आरोपियों को कोर्ट पेश किया जहां से जेल भेज दिया। रात 11 बजे प्लेटफार्म एक के भोपाल छोर से वसीम पिता रहीश निवासी मालवीयगंज चाकू लेकर घूमता मिला। अगली सुबह 11 बजे प्लेटफार्म 7 पर बेस किचिन से जयविंद्र पिता बलवीर सिंह (30) निवासी चित्रकूट उप्र के जेब से छूरी मिली। मुसाफिरखाने के पास दीपू श्रीवास निवासी बुदनी सीहोर से भी छुरी बरामद की गई। जीआरपी ने बताया आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनसे अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।