पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी से लौट रहे थे, खंभे से भिड़ी बाइक, तीन घायल

शादी से लौट रहे थे, खंभे से भिड़ी बाइक, तीन घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल हाईवे-69 पर बागदेव चौकी के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। बाइक चालक के हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गए। अन्य दो युवकों को भी चोट आईं। तवानगर निवासी जितेंद्र पिता हरपाल चौहान (29), गजेंद्र मालवीय (25) और रहीम खान पिता रशीद खान (18) मंगलवार को एक ही बाइक से इटारसी किसी शादी समारोह में आए थे। यहां तवानगर के लिए बाइक से निकले। दोपहर करीब 3.30 बजे वापस तवानगर जा रहे थे। बाइक बागदेव चौकी के पास टर्निंग पर खंभे से टकरा गई। इससे जितेंद्र को गंभीर चोटें आईं। राहगीर ब्रजलाल नर्रे, सुनील सहित अन्य लोगों ने घायलों की मदद की।

हाईवे पर बागदेव चौकी के पास हुआ हादसा

खबरें और भी हैं...