पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साड़ी का फंदा बनाकर आदिवासी ने लगाई फांसी

साड़ी का फंदा बनाकर आदिवासी ने लगाई फांसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुबड़ाखेड़ी में 45 वर्षीय आदिवासी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पथरौटा पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक परिजनों ने शव को फांसी के फंदे से उतार लिया था। पथरौटा पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया। दोनों टीम ने मुआयना कर पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हुआ। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए। मृतक रामदास पिता रामगोपाल उइके (45) निवासी कुबड़ाखेड़ी है। मृतक के बेटे सोनू उइके की रिपोर्ट पर पथरौटा पुलिस ने मर्ग कायम किया। रामदास मजदूरी करता था। उसके परिवार में चार बच्चे और प|ी है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2 बजे रामदास ने बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद टीवी देखने लगा व बच्चे किसी काम से घर से बाहर चले गए। वह अकेला था। करीब एक घंटे बाद बेटी वापस आई तो पिता को फंदे पर लटका देखा।

खबरें और भी हैं...