पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अप्रैल में तवा रिसोर्ट से एक हजार फीट दूर गया पानी, देखो तो दूर तक बंजर सा लगता है तवा

अप्रैल में तवा रिसोर्ट से एक हजार फीट दूर गया पानी, देखो तो दूर तक बंजर सा लगता है तवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी | तवा डेम का जलस्तर कम होता जा रहा है। अप्रैल में डेम का पानी रिसोर्ट से एक हजार फीट दूर चला गया है। मई और जून में और पानी कम होने की आशंका है। गर्मी में पर्यटकों की संख्या भी कम होने लगी है। जलस्तर घटने से जमीन टुकड़ों में बंट गई है। कम वर्षा से ऐसे हालात बने हैं। सूखे स्थान पर रहवासी सब्जी और मूंग की खेती कर रहे हैं। जिस स्थान पर खेती हो रही वहां 55 फीट पानी रहता था। रिसोर्ट के पाथवे की दीवार से पानी लगा रहता है। इस साल दूर तक मिट्‌टी ही दिख रही है।

पिछले साल से इस साल 15 फीट कम जलस्तर

8 फरवरी 2018 को नहर का पानी बंद किया था।

तब जलस्तर 1110.10 फीट था।

15 अप्रैल 2018 को डेम का जलस्तर 1110.00 फीट है।

2017 में अप्रैल में डेम का जलस्तर 1125 फीट था।

फोटो : राजकुमार बावरिया

खबरें और भी हैं...