- Hindi News
- National
- कांग्रेस ने देश में बढ़ते महिला उत्पीड़न के विरोध में जयस्तंभ चौक पर कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस ने देश में बढ़ते महिला उत्पीड़न के विरोध में जयस्तंभ चौक पर कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
इटारसी| कांग्रेस ने देश में बढ़ते हुए महिला उत्पीड़न, जम्मू कश्मीर, उन्नाव में हुई घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर जयस्तंभ चौक पर श्रद्धांजलि दी। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष माधवी मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पाली भाटिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा भदौरिया, नीलम गांधी, विक्रमादित्य तिवारी, हिमांशु बाबू अग्रवाल, सुरेश मालवीय, अनिल रैकवार, रौनक छावड़ा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।