रिसोर्ट की पार्किंग में युवती पर ऑटो चढ़ाया, मां पहुंची थाने
नेशनल हाईवे पर एक रिसोर्ट की पार्किंग में मंगलवार तड़के एक लड़की पर ड्राइवर ने ऑटो रिक्शा चढ़ा दिया। घटना सुबह चार बजे साईं कृष्णा रिसोर्ट की है। न्यास कॉलोनी के झुग्गी क्षेत्र की महिला सुशीला उइके सुबह सवा पांच बजे सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। महिला ने बताया कि ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक लड़की सीता उइके पर ऑटो चढ़ा दिया। ड्राइवर पर पुलिस ने वाहन एक्सीडेंट और दूसरों का जीवन संकट में डालने की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली। ऑटो नंबर एमपी 05 एमएल 1117 दर्ज करवाया गया जबकि होशंगाबाद आरटीओ में यह नंबर बाइक का है और नीलेश मेहरा के नाम पर रजिस्टर्ड दिखा रहा है। पुलिस शिकायत के बाद मामले की जांच में जुट गई है।