पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 23 हजार उपभोक्ताओं को मिले 4 करोड़ के बिल, ऑनलाइन जमा सिर्फ 70 लाख

23 हजार उपभोक्ताओं को मिले 4 करोड़ के बिल, ऑनलाइन जमा सिर्फ 70 लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरी क्षेत्र में गर्मी के हर महीने 4 करोड़ रुपए के बिल 23 हजार उपभोक्ताओं को थमाए जा रहे हैं पर ऑनलाइन पेमेंट करने सिर्फ 65-70 लाख रुपए आ रहा है। 85 फीसदी उपभोक्ता 43 डिग्री तापमान में लाइन में खड़े होकर बिल नकद जमा करते हैं। कुछ चेक या डीडी देते हैं। जबकि कैशलेस बिल जमा करने वाले उपभोक्ता गिनती के हैं। बिजली ऑनलाइन जमा करने पर एक बिल पर 5 से 20 रुपए तक की बचत हो सकती है। साथ ही गर्मी और बारिश में लाइन में खड़े रहने की झंझट नहीं। बिजली कंपनी हर महीने उपभोक्ताओें को बांटे जाने वाले हजारों बिलों के भुगतान को नकद की बजाय ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देना चाहती है। इसलिए मोबाइल, ऑनलाइन, डेबिट कार्ड, पेटीएम व अन्य तरीकों से बिल का कैशलेस भुगतान स्वीकार किया जाता है। बतौर भुगतान की रसीद उपभोक्ता को तुरंत मिलती है।

दो एटीपी मशीन भी लगी

बिजली बिलों के भुगतान का एक तरीका एटीपी मशीन भी है। यह मशीन गांधी मैदान कक्ष व बिजली कंपनी दफ्तर पीपल मोहल्ले में लगाई गई है। इसके जरिए हर महीने शहरी क्षेत्र में 35 से 40 लाख रुपए के बिल जमा होते हैं।

एक दिक्कत यह

ऑनलाइन अपडेट 2 दिन में

ऑनलाइन भुगतान करने पर भी कई बार बिजली कंपनी की रिकवरी टीम बकायादारों की सूची लेकर आ जाती है। इस बारे में बिजली कंपनी के शहर प्रबंधक डेलन पटेल का कहना है कि वैसे तो 12 बजे के बाद भुगतान अपडेट हो जाता है पर इसमें दो दिन भी लग जाते हैं। इसलिए ऑनलाइन पेमेंट की प्रिंट रसीद या ब्योरा संभाल कर रखें।

इटारसी टाउन : मंथली बिलिंग

सीजन बिल राशि ऑनलाइन पेमेंट

गर्मी 4.08 करोड़ 65-70 लाख

ठंड 3 करोड़ 35-40 लाख

बरसात 2.5 करोड़ 25-30 लाख

इस तरह ले सकते हैं बिल में रियायत

बिल राशि रियायत रु. में

100 से 1000 05

1500 08

2000 10

3000 15

4000 20

बिजली कनेक्शन

कुल 23,000

घरेलू 18,000

व्यावसायिक 5,000

सुरक्षित है ऑनलाइन भुगतान करना

मध्य क्षेत्र में भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर और चंबल संभाग के निम्न दाब उपभोक्ता इस छूट का लाभ ले सकते हैं। जमा किए गए बिल पर आधा प्रतिशत छूट का प्रावधान है।

ऑनलाइन भुगतान करने पर हर महीने न्यूनतम 5 रुपए और अधिकतम 20 रुपए की छूट मिलती है।

खबरें और भी हैं...