इटारसी| पुरानी इटारसी में मंगलवार शाम शनि मंदिर के पास
इटारसी| पुरानी इटारसी में मंगलवार शाम शनि मंदिर के पास ओवरब्रिज के ढलान पर ब्रेक पाइप टूटने से एक बस अनियंत्रित हो गई और मंदिर के पास खड़ी बाइक में जा घुसी। बस स्टैंड से शाम 6.30 बजे फैक्ट्री और चांदौन के लिए निकली साहू बस सर्विस की बस ओवरब्रिज के ढलान पर अनियंत्रित हो गई। साहू बस सर्विस संचालक ओपी साहू ने बताया बस धीमी गति चल रही थी।