पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शनि जयंती पर श्रद्धालुओं ने चढ़ाया तेल, इमरती का लगाया भोग

शनि जयंती पर श्रद्धालुओं ने चढ़ाया तेल, इमरती का लगाया भोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनि जयंती पर मंगलवार को पुरानी इटारसी स्थित शनि मंदिर और सब्जी मंडी शनि मंदिर में श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। शनि देव को मनाने श्रद्धालुओं ने तेल चढ़ाया और इमरती का भोग लगा कर पूजन-अर्चन किया। पुरानी इटारसी के शनि मंदिर में सुबह 11 बजे हवन हुआ और दोपहर 1 बजे महाआरती हुई। शाम 5 बजे से महाप्रसादी का वितरण हुआ। देर रात तक मंदिर में शनिदेव पर तेल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। साथ ही सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मंदिर परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर महिलाओं ने परिक्रमा कर विशेष पूजन-अर्चन कर धागा बांधा। ऐसा ही सब्जी मंडी में शनि मंदिर में हुआ। दोपहर में हवन पूजन के बाद महाप्रसादी बांटी गई।

खबरें और भी हैं...