पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई के लिए नाले में उतार दी जेसीबी मशीन

सफाई के लिए नाले में उतार दी जेसीबी मशीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| नपा स्वच्छता विभाग ने मंगलवार से शहर के बड़े नालों की सफाई शुरू कर दी। पहले दिन नाला मोहल्ला स्थित ठंडी पुलिया की जेसीबी से सफाई की गई। छोटे नालों की सफाई कर्मचारियों की गैंग से कराई। स्वास्थ्य समिति सभापति राकेश जाधव, स्वास्थ्य अधिकारी एसके तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी की उपस्थिति में जेसीबी उतारी और नाले से मलबा निकाला। शहर में करीब एक दर्जन बड़े नाले हैं, जिनकी सफाई शुरू की गई है।

इन जगहों पर हैं नाले: हनुमान धाम मंदिर के पास का नाला, सोनासांवरी नाका से सूरजगंज चौराहा, पुरानी इटारसी, बूढ़ी माता मंदिर के पास वाला नाला, 13वीं लाइन से न्यास काॅलोनी, विश्वनाथ टॉकीज चौराहे से सूरजगंज जैसे अंदरूनी नालों के अलावा शहर के बाहर से गुजरने वाले सांकलिया नाला, मेहरागांव रोड पर ठंडी पुलिया वाला बड़ा नाला, और सोनासांवरी ग्राम के पास के नाले की सफाई करायी जाएगी। शहर में दो पहाड़ी नाले भी आते हैं, जिनसे बाढ़ आती है। इनकी सफाई होना जरूरी होता है वह भी शहर की सीमा से बाहर जाकर पहले इन्हें साफ करना पड़ता है नहीं तो ये सीपीई के पास से ही बाढ़ लेकर आ जाते हैं।

खबरें और भी हैं...