कुर्मी समाज ने किया रागिनी और सविता चौरे का सम्मान
इटारसी| 12वीं की मेधावी छात्रा रागिनी पटेल (जुझारपुर) एवं सविता चौरे (पथरोटा) का मंगलवार को कुर्मी क्षत्रिय समाज संगठन ने सम्मान किया। छात्राओं ने हायर सेकंडरी प्रावीण्य सूची में स्थान पाया है। समाज अध्यक्ष एनपी चिमानिया मंगलवार को पदाधिकारियों के साथ छात्राओं के घर पहुंचे और सम्मानित किया। इस अवसर पर जिपं सदस्य विजय बाबू चौधरी, डाॅ केके पटेल, रामबाबू चौधरी, संतोष चौधरी, डाॅ. डीके पटेल एवं प्रवक्ता गिरीश पटेल उपस्थित थे।