- Hindi News
- National
- दिन में जश्न, अंतिम समय में उलटफेर से चिंता, फिर बांटे भाजपाइयों ने लड्डू
दिन में जश्न, अंतिम समय में उलटफेर से चिंता, फिर बांटे भाजपाइयों ने लड्डू
कर्नाटक विधानसभा में भाजपा की जीत का इटारसी में जश्न मना। भाजपाइयों ने परिणाम पक्ष में आते देख जश्न की तैयारी की। नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. नीरज ने मीडिया सहित भाजपाइयों को शाम 6 बजे जश्न में आने का न्यौता दे डाला। अंतिम समय में उलट-फेर हुआ और भाजपा पूर्ण बहुत प्राप्त नहीं कर पाई। कांग्रेस की गठबंधन सरकार की चर्चा तेज हो गई। इस पर शहर में कांग्रेसियों ने भाजपाइयों पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया। शाम 6.30 बजे तक न भाजपाइयों में हलचल नजर आई न ही जयस्तंभ चौक पर कांग्रेसी नजर आएं। शाम 7 बजे अचानक भाजपाई जयस्तंभ चौक पर एकत्रित हुए और जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाइयां दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, विश्वनाथ सिंघल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, युवा मोर्चा नगराध्यक्ष राहुल चौरे, पार्थ राजपूत, शुभम शर्मा, शुभम राजपूत, जोगिंदर सिंह, नफीस अहमद सिद्धकी सहित अन्य भाजपाई मौजूद थे।
इटारसी। भाजपा की जीत का जश्न मनाते हुए कार्यकर्त्ता।