पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा संस्कार शिविर में युवा सीख रहे सेहत और सेवा के सूत्र

युवा संस्कार शिविर में युवा सीख रहे सेहत और सेवा के सूत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत स्वाभिमान न्यास और पंतजलि योग समिति का योग महोत्सव का सात दिवसीय योग महोत्सव चल रहा है। पहले चरण के युवा संस्कार शिविर में पतंजलि के जिला प्रभारी कमलेश आर्य युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। गोदड़ी वाला धाम शिविर में आ रहे 35 युवाओं को योग, सेहत, परिवार और सेवा के सूत्र बताए जा रहे हैं।

दूसरा चरण 25 मई से शुरू होगा। इसमें छह दिन का मोटापा प्रबंधन शिविर लगेगा। तीसरे चरण में शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 1 जून से लगाया जाएगा। भारत स्वाभिमान न्यास के तहसील प्रभारी संदीप चंद्रवंशी ने बताया कि ये शिविर भी मालवीयगंज के गोदड़ी वाला धाम में लगाए जा रहे हैं। शिविर का समय सुबह 5:30 बजे से 7 बजे तक रखा गया है। शिविर निशुल्क हैं। इसके बाद विश्व योग दिवस की तैयारियां की जाएंगी।

खबरें और भी हैं...