इटारसी| एमजीएम कॉलेज के सामने स्थित जीआरपी पुलिस लाइन के जर्जर सरकारी आवास सोमवार से टूटना शुरू हुए। दोपहर 2 बजे से इन जर्जर बिल्डिंग पर जेसीबी चलना शुरू हुई। टूटने के बाद नई बिल्डिंग बनने का कार्य शुरू होगा। करीब 14 करोड़ की लागत से 180 सरकारी आवासों का निर्माण होगा। पहले चरण में 120 क्वार्टर बनाए जाएंगे। दूसरे चरण में 80 क्वार्टर बनेंगे। गौरतलब है कि कॉलोनी में 142 सरकारी आवास है। कई दशक पुरानी है। इनकी हालत खस्ताहाल हो चुकी थी। अब कॉलोनी का दोबारा निर्माण होगा।