वरिष्ठ नागरिक मंच की बैठक रविवार को गांधी वाचनालय में हुई। अध्यक्षता कर रहे रामविलास चौरे व सचिव अशोक सक्सेना, डॉ. ज्ञानेंद्र पांडे, सुरेश चंद्र जोशी, एके शुक्ल, चंद्रप्रभा ठाकुर, सतीष गाेठी ने अपने-अपने विचार रखे।
विनोद राठी ने जीवन के मूल मंत्रों सुनने की आदत डालना, मुस्कुराते रहना, ऊपर उठना, प्रोत्साहित करना, सत्य के मार्ग पर चलना, छोटी बातों पर ध्यान न देना, सुनने की आदत डालना सहित अन्य मूल मंत्रों पर बात रखी। बैठक में हेमंत कुमार भट्ट और चर्तुभुज काब्जा का जन्मदिन भी मनाया। नए चार सदस्य सुरेंद्र सिंह तोमर, नरेंद्र कुमार पठारिया, अशोक कुमार कश्यप और विनोद सीरिया का मंच के सदस्यों ने स्वागत किया। एनपी िचमानिया ने आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष उषा चिमानिया ने बजट प्रस्तुत किया। अंत में मंच सदस्य राजकुमार दुबे के बहनोई शिवकुमार दुबे के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।