28 मरीजों की हीमोग्लोबिन एवं लिपिड प्रोफाइल जैसी महंगी जांच की
भास्कर संवाददाता| इटारसी
मालवीयगंज में गोल्डन गार्डन के सामने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा जिसमें बीपी, शुगर, हार्ट व जाेड़ों के दर्द के मरीज आए। इनमें 149 मरीजों की निशुल्क जांच हुई। मधुमेह के मरीजों के रक्त में ग्लाइकोसाइलेटेड हीमोग्लोबिन,लिपिड प्रोफाइल शुगर और जोड़ों के दर्द के मरीजों की यूरिक एिसड की जांच की गई। हार्ट के मरीजों का ब्लडप्रेशर जांचा गया। मरीजों को दवाइयां दी गई।
डॉ. आरपी टिकरया ने बताया कि शिविर में आए मरीजों को शरीर स्वस्थ रखने के आसान उपाय, संतुलित आहार, मधुमेह, रक्तचाप, पैरालिसिस व हार्ट अटैक से बचने के उपाय बताए गए। जिन मरीजाें की जांच की वे पहले से शुगर व हाई बीपी से पीड़ित थे। इनमें 28 मरीज ऐसे थे जिनकी ग्लाइकोसाइलेटेड हीमोग्लोबिन एवं लिपिड प्रोफाइल जैसी महंगी जांच की गई। यूरिक एसिड व रक्त में शुगर के 71 मरीजोंे की जांच हुई। पांच मरीज गंभीर रूप से ब्लडप्रेशर से पीड़ित पाए गए।
शिविर में 39 बच्चों की सेहत की जांच व उपचार शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि टिकरया ने किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विजया ने 21 महिलाओं की जांच की।