पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूर हुआ सूरजगंज के 10 हजार लोगों का जलसंकट

दूर हुआ सूरजगंज के 10 हजार लोगों का जलसंकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगंज क्षेत्र के ढाई वार्डों में संपवेल का पानी पाइप लाइन से पहुंचेगा। इससे 10 हजार लोगों को जलसंकट से निजात मिल जाएगी। संपवेल में 15 एचपी की मोटर लगाई है। सोनासांवरी नाका क्षेत्र की पानी की टंकी लोड करने और सीधे पानी की सप्लाई की जाएगी। वार्ड 16, 17 और 19 के जाटव मोहल्ला, महर्षि नगर, तिरुपति नगर, शिक्षक नगर, बैंक कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों की पेयजल समस्या खत्म होगी। 20 लाख रुपए के प्रोजेक्ट में 12 लाख रुपए से संपवेल और 8 लाख पाइप लाइन पर खर्च हुए। सोमवार को सूरजगंज चौराहा पर संपवेल का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने किया। नपा में जलकार्य सभापति रेखा मालवीय और पार्षद संगीता मालवीय ने संपवेल का रिबन काटा। नपा अध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने स्टार्टर की बटन दबाकर स्विच ऑन किया। विस अध्यक्ष ने संपवेल स्थल का निरीक्षण किया। वे सोनासांवरी नाका और कावेरी स्टेट कॉलोनी में पेयजल समस्या देखने पहुंचे। उन्होंने कहा नपा पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही है। कावेरी स्टेट के गेट पर झुग्गी बस्ती की महिलाओं ने पानी नहीं मिलने की समस्या बताई। विस अध्यक्ष ने जल विभाग के कर्मचारियों को महिलाओं के साथ झुग्गी बस्ती भेजा। गरीबी लाइन की महिलाएं भी पानी की समस्या बताने आईं। सीएमओ अक्षत बुंदेला, सभापति भरत वर्मा, विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, सभापति राकेश जाधव, भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष राहुल चौरे सहित नगर पालिका के जल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

नई तकनीक

सूरजगंज चौराहा पर नवनिर्मित संपवेल का लोकार्पण, नपा अध्यक्ष ने स्टार्टर की बटन दबाकर किया स्विच ऑन

इटारसी। संपवेल के स्टार्टर का बटन दबाती नपा अध्यक्ष सुधा अग्रवाल।

संपवेल की सोमवार देर रात पाइप लाइन फूट गई। इससे सैंकड़ों लीटर पानी बह गया।

खबरें और भी हैं...