औद्योगिक क्षेत्र खेड़ा में मालिक की गोदाम से सीमेंट की बोरियां चुरा रहे दो नौकरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि विशन बघेल और शंकर गौंड सीमेंट गाेदाम से ट्रैक्टर-ट्राली में सीमेंट की बोरियां भरते हुए पकड़े गए। तीसरी लाइन मेंे रहने वाले गोदाम मालिक मनीष जैन को किसी ने खबर कर दी। वे पहुंचे तो सीमेंट चुरा रहे दोनों नौकर उन्हें देखते ही ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गए। तब तक वे ट्राली में 10 हजार रुपए की सीेमेंट की 25 बोरियां भर चुके थे।